ताजमहल पर नो फ्लाइंग जोन है। बावजूद इसके ताजमहल पर ड्रोन उड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई पर्यटकों को पुलिस ने पकड़ा भी है। लेकिन जब पूछताछ की गई तब उन्होंने कहा कि जानकारी नहीं थी।
पुलिस ने अब जागरूक करने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। सोमवार को पुलिस ने ताजमहल के पास ड्रोन प्रतिबंधित संबंधी पोस्टर व बैनर लगाए। शिल्पग्राम और इसके आसपास के इलाकों में पुलिस ने कुछ होर्डिंग्स भी दुकानदारों को दिए हैं।
ताकि वह पर्यटकों को ड्रोन न उड़ाने के लिए जागरूक कर सकें। इस दौरान एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान, सीओ सदर वीआईपी विकास जयसवाल मौजूद थे।