फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः पत्नी सहित हिरासत में गायत्री बिल्डर के निदेशक, तीन थानों में दर्ज थे आठ मुकदमे

Fri, 02 Oct 2020 04:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

हरिओम दीक्षित की गायत्री डेवलपर्स के नाम से कंपनी है, जबकि कल्याणी स्टोर एंड हाउसिंग में उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित निदेशक हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी बिल्डर के खिलाफ थाना सिकंदरा में पांच और हरीपर्वत में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एक मुकदमा थाना शाहगंज में भी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना सिकंदरा पुलिस ने गुरुवार रात को गायत्री डेवलपर्स के निदेशक हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ थाना हरीपर्वत, सिकंदरा और शाहगंज में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी बिल्डर की तलाश में लगी थी। इसके लिए नोएडा भी गई थी। 
विज्ञापन


हरिओम दीक्षित की गायत्री डेवलपर्स के नाम से कंपनी है, जबकि कल्याणी स्टोर एंड हाउसिंग में उनकी पत्नी कल्याणी दीक्षित निदेशक हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आरोपी बिल्डर के खिलाफ थाना सिकंदरा में पांच और हरीपर्वत में दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा एक मुकदमा थाना शाहगंज में भी है। इन मुकदमों में आरोप लगाया गया है कि फ्लैट की बुकिंग कराई थी।


बैंक से लोन होने के बाद भी फ्लैट नहीं दिया गया। बिल्डर कोई जवाब नहीं देते हैं। फोन तक नहीं उठाए जाते हैं। धमकी तक दी जाती हैं। उनके नाम पर जारी फ्लैट दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया गया। बिल्डर के चेक भी बाउंस हो गए। एक मुकदमा एसएसपी आफिस के क्लर्क ने भी दर्ज कराया था। आठों मुकदमों में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार करने नोएडा गई थी। गुरुवार रात को थाना सिकंदरा पर ले आई। बिल्डर की गिरफ्तारी की जानकारी पर थाना पर कुछ लोग भी पहुंच गए। एएसपी सौरभ दीक्षित बिल्डर और उनकी पत्नी से पूछताछ कर रहे थे। हालांकि पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि बिल्डर को कहां से पकड़ा है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। 

आईजी ने जताई थी नाराजगी
आईजी ए सतीश गणेश ने पिछले दिनों पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक में दो साल में दर्ज बिल्डरों के खिलाफ 28 मुकदमों में कार्रवाई न होने पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जाहिर की थी। थाना प्रभारी निरीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सवाल भी किए थे कि कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इसके बाद ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई। एसपी सिटी ने बिल्डरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें