फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोर  बन गया सिरदर्द...रातभर करता है धमाचौकड़ी, पकड़ने लिए लगाई गई पुलिस पिकेट

Fri, 05 Sep 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सराय ख्वाजा इलाके में संदिग्ध चोरों की हलचल से दहशत का माहौल है। लोग रातभर छतों पर डंडे और टॉर्च लेकर जाग रहे थे। अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने संज्ञान लिया और मोहल्ले में 24 घंटे गश्त के साथ पिकेट तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सराय ख्वाजा के कई मोहल्लों में चोर दिखने पर दहशत में लोग रात में जग रहे थे। घरों की छतों पर डंडे और टार्च लेकर खड़े भी हो रहे थे। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने संज्ञान लिया। मोहल्ले में 24 घंटे गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस पिकेट भी मोहल्ले के बाहर लगाई गई है।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा के रसूलपुर, मेहराब खां, ख्वासपुरा, कमाल खां आदि मोहल्लों में एक सप्ताह पहले संदिग्धों को देखा गया था। इसके बाद से लोग दहशत में थे। क्षेत्र के आसिफ खान, कंचन, अर्जुन आदि का कहना था कि कच्छा बनियान पहनकर कुछ लोग आए थे। वह वारदात का प्रयास कर रहे थे। जाग होने पर भाग गए। इलाके में ज्यादातर लोग घरों की छतों पर सोते हैं। ऐसे में लोगों को चोरी के साथ हमले का डर लग रहा है। इसको देखते हुए लोग रात्रि में 12 बजे से तड़के 4 बजे तक जाग रहे थे।

मामले की जानकारी पर अमर उजाला की टीम पहुंची। बृहस्पतिवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले को पुलिस आयुक्त ने संज्ञान लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मोहल्ले में 24 घंटे के लिए गश्त को लगाया गया है। इसके साथ ही मोहल्ले के बाहर पुलिस की पिकेट भी रहेगी। चाैकी प्रभारी से कहा गया है कि वह रोजाना जाएं। अपनी रिपोर्ट भी देंगे। अगर कोई गिरोह सक्रिय है तो उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें