फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सिपाही की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ, कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा की पुलिस लाइन के सिपाही की शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण की आशंका पर सिपाही का टेस्ट भी कराया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है। शाम को सिपाही का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


सिपाही सतीश चंद्र (57) मैनपुरी के रहने वाले थे। वो एंटी रोमियो स्क्वैड की गाड़ी चलाते थे। थाना एमएम गेट क्षेत्र में ड्यूटी थी। कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इस पर बीच में छुट्टी दी गई थी। लेकिन फिर से वे ड्यूटी पर आ गए थे। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह साढ़े दस बजे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।

सीओ लाइन एएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शाम को परिजनों और पुलिस अफसरों की मौजूदगी मोक्षधाम स्थित श्मशान घाट में विद्युत दाह पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एडीजी, आईजी ने दी सांत्वना

एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने मृतक सिपाही के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि सतीश चंद्र बहादुर सिपाही थे। पुलिस के कई ऑपरेशन में शामिल रहे।

भर्ती कराने वाले पुलिसकर्मी क्वारंटीन
सिपाही की तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाने पर पुलिसकर्मियों को उनके आवास पर क्वारंटीन किया गया है। सिपाही के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी घर में ही रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

गांव को किया सैनिटाइज

आगरा में तैनात मैनपुरी निवासी सिपाही सतीश चंद्र की मौत के बाद उनके गांव को सैनिटाइज किया गया है। सिपाही की पुत्रवधू और डेढ़ वर्षीय नातिन को भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है, वहीं गांव पंचमपुर में रह रहे चाचा के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। जिला प्रशासन भी सिपाही की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें