फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे रहे आगरा कमिश्नरेट के चार साल: थाने-चौकियों का कायाकल्प, लूट की वारदातों हुईं कम! साइबर अपराध बने चुनौती

Thu, 26 Nov 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के चार साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान थाने-चौकियों का कायाकल्प हुआ और पुलिस आयुक्त ने लूट की घटनाओं में कमी का दावा किया, लेकिन साइबर अपराध और ट्रैफिक जाम अब भी बड़ी चुनौती हैं।
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था को लागू हुए बृहस्पतिवार को चार साल पूरे हो गए। शहर की पुलिसिंग और व्यवस्था में बदलाव तो आया है। बड़ी लूट की वारदात पर अंकुश लगा, थाने-चौकियों की दशा सुधरी और पुलिसकर्मियों को आवासीय सुविधाएं मिलीं। मगर, साइबर अपराध और ट्रैफिक जाम अब भी पुलिस और शहरवासियों दोनों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं।
विज्ञापन


आगरा को कमिश्नरेट का दर्जा 26 नवंबर 2022 को मिला था। पहले पुलिस आयुक्त के रूप में डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने प्रभार संभाला। उनके बाद जे. रविंदर गौड आए। वर्तमान में दीपक कुमार पुलिस आयुक्त हैं। पहले पुलिस आयुक्त ने ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की बात कही थी। मगर आगरा में मेट्रो के निर्माण से स्थिति बिगड़ गई। एमजी रोड और हाईवे को जाम से जूझना पड़ रहा है। साइबर अपराध की बात करें तो जितने मामलों में पीड़ितों को न्याय मिला, उससे कई गुना ज्यादा साइबर अपराध की घटनाएं हुईं।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का दावा है कि कमिश्नरेट बनने से पहले हर पांच दिन में लूट की एक वारदात होती थी। अब औसतन दस दिन में एक घटना सामने आती है। छिनैती के लिए बीएनएस में अलग धारा का प्रावधान होने के साथ सनसनीखेज वारदात पर प्रभावी अंकुश लगा है। कारोबारी बेखौफ देर रात दुकानें बंद कर घर लौटते हैं। साइबर सेल को मजबूत किया जा रहा है। प्रत्येक थाने में साइबर टीम तैयार की गई है। ऑनलाइन शिकायत करने वाले पीड़ितों की ठगी गई रकम वापस कराने में भी पुलिस को अच्छी सफलता मिली है। जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


थाने चमके, पुलिसकर्मियों को मिले आवास
कमिश्नरेट में थाने और चौकियों के जीर्णोद्धार पर जनसहयोग से काम कराया गया। थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए। पुलिस क्लब के नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मी परिवार के साथ रहने लगे हैं, जबकि अधिकारियों को नए आवास आवंटित किए गए। पुलिस क्लब में रूफ टॉप कैफे भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें