फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: संवेदनशील-मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से होगी निगरानी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने दिए ये निर्देश

Fri, 05 Jun 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए थानों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल पुलिसिंग, लंबित मामलों की समयबद्ध विवेचना और अपराधियों की निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण पुलिसकर्मी थाने में बैठकर नहीं करें। पीड़ितों से बात करें। मौके पर जाएं। समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिकायत लंबित होने पर जवाबदेही तय होगी। थाना प्रभारी लंबित मामलों की समीक्षा करेंगे। यक्ष एप को अपराधियों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने, अपराधियों की पहचान करने और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए एआई आधारित एक आधुनिक तकनीकी टूल के रूप में बनाया गया है। ई-समन एप का प्रयोग बढ़ाया जाए। समन व नोटिस तामील करने में एप का प्रयोग करें।

विवेचना 60 से 90 दिन में पूर्ण होनी चाहिए। आरोपपत्र और अंतिम रिपोर्ट भी न्यायालय में समय पर दी जाए। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से डिजिटल मॉनीटरिंग की जाए। जेल भेजे गए और रिहा होने वाले अपराधियों की निगरानी बीट स्तर पर की जाए। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के मामलों की समीक्षा की जाए। जुआरियों और सटोरियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें