आगरा पुलिस ने दिवाली से पहले अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस फैक्टरी से दो लोगों को भी पकड़ा है। वहीं बड़ी मात्रा में देसी तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने इसकी जानकारी सोमवार को एक प्रेसवार्ता में दी।
बताया गया है कि थाना डौकी के अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि असलाह बनाने की एक अवैध फैक्टरी क्षेत्र में चल रही है। थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच प्रभारी और सर्विलांस प्रभारी ने संयुक्त टीम गठित कर फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की।
पुलिस ने दो अवैध असलाह बनाने वाले शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनमें से शंकर नाम का शातिर पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है और मध्यप्रदेश के मुरैना में आठ साल तक जेल में रहा है। इसके बाद उसने लूट और चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया है।