फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंद मकान में चल रहा था ऐसा खेल, बिखरे नोट देख पुलिस रह गई दंग; 22 लोग किए गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सदर क्षेत्र के नगला जस्सा में एक खाली मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से नकदी और मोबाइल बरामद किए गए, जबकि अड्डा संचालक और उसका साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर के नगला जस्सा में एक खाली मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर बृहस्पतिवार की पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसीपी सदर राम प्रवेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने नगला जस्सा में एक खाली पड़े मकान में कार्रवाई की। दबिश देते हुए जुआ खेल रहे 22 लोगों को दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा 40100 रुपये, 13 मोबाइल 13 सहित अन्य सामान मिला। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि जिस मकान में जुआ खेला जा रहा था, वह कुलवंत उर्फ सरदार का है। कुलवंत ही जुए का अड्डा चलाता था। वहीं, उसका साथी मान सिंह उर्फ नकुला जुआरियों से जुआ खेलने के रुपये एकत्र करता है।
 
विज्ञापन

दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों में जीशान, राकेश, चंद्रशेखर (भीकमपुर, फतेहाबाद), सनी (कौलक्खा), शिवम (लोहामंडी), राहुल (नगला कली), कन्हैया लाल (नगला जस्सा), आशु (कौलक्खा), सोनू (नगला परसोती), प्रमोद शर्मा (कोटली बगीची), भोलू (देवरी रोड), भूपेंद्र (नगला परसोती), दिनेश (नगला परसोती), अजय (नगला जस्सा), नीरज (नगला भवानी), प्रवीन (उखर्रा), मुकुल (नगला भवानी), सचिन (नगला भवानी), अंकित (कौलक्खा), सैफ (शहीद नगर), बिरजू (नगला जस्सा), संजय (कौलक्खा) हैं। आरोपी दिनेश उर्फ देवेंद्र पर पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें