फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः दरोगा ने बुजुर्ग को पीटा, बेटे पर भी बरसाए डंडे, चौकी प्रभारी बोले आरोप गलत

Wed, 22 Apr 2020 02:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क पर गिरे बुजुर्ग, हाथ में डंडा लिए खड़ा दरोगा - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में थाना न्यू आगरा पुलिस पर बलकेश्वर में एक बुजुर्ग दुकानदार को पीटने का आरोप लगा है। मंगलवार को पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। इसमें पुलिसकर्मी दुकान से खींचकर बुजुर्ग को सड़क पर पटकता दिख रहा है। उसे उठाने आए बेटे पर भी दरोगा ने डंडे बरसाए। वीडियो अधिकारियों तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


बल्केश्वर के अनुराग नगर में डेली नीड्स की एक दुकान पर बुजुर्ग और उनका बेटा बैठा था। दरोगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। दरोगा ने दुकान में घुसकर बुजुर्ग को खींच लिया। आरोप है कि नीचे सड़क पर पटककर दरोगा खड़ा हो गया।

बेटे ने आकर पिता को उठा दिया। इस पर दरोगा ने बेटे पर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। डंडे और थप्पड़ मारने के बाद दरोगा वहां खड़े रहे। वीडियो में सब कुछ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदार से दो बार दुकान बंद करने को कहा था। इसके बाद भी उन्होंने दुकान बंद नहीं की। तीसरी बार वहां पहुंचे चौकी प्रभारी ने दुकान से बुजुर्ग को बाहर निकाला था। पैर फिसलकर वे गिर पड़े। उन्हें पीटा नहीं गया है। बेटे की भी पिटाई का आरोप गलत है। 

घर से पकड़ा, लगाई पिटाई 
कमला नगर स्थित यमुना विहार कॉलोनी के अभिमन्यु चौहान का आरोप है कि रविवार शाम को वह घर की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी पुलिस की जीप आई। उसे गुलेल से मारा। इसके बाद छत से नीचे बुला लिया।

जब वह नीचे गया तो पुलिसकर्मी अभद्रता करने लगे। मां से भी अभद्रता की। इसके बाद एसडीएम लिखी गाड़ी के पास ले जाकर पिटाई की गई। धारा 188 के उल्लंघन में कार्रवाई कर दी। अभिमन्यु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें