फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uptet:डेढ़ लाख में लिया पास कराने का ठेका, साल्वर गैंग ने बिहार से मंगाए 'फर्जी अभ्यर्थी'

Thu, 09 Jan 2020 10:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अध्यापक पात्रता परीक्षा में सॉल्वर गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद आगरा में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में भी सॉल्वर गैंग ने सेंध लगा ली। बुधवार को टीईटी में पुलिस ने तीन सॉल्वर सहित सात को पकड़ लिया। इनमें सॉल्वर गैंग के दो सरगना और दो सहयोगी शामिल हैं। गैंग ने परीक्षा में पास कराने का अभ्यर्थियों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये में ठेका लिया था। इसके लिए 20-20 हजार रुपये में सॉल्वर बैठाए थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टीईटी में सॉल्वरों के बैठने की सूचना पर सर्विलांस सेल, क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग और सिटी सर्विलांस टीम को लगाया गया। इस पर प्रतापपुरा स्थित डीबीएसएस खालसा इंटर कॉलेज से एक सॉल्वर को पकड़ लिया गया।

आरोपी ने अपना नाम बिहार के पटना निवासी रवि रंजन बताया। वह यतेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उससे पूछताछ में पुलिस को दस से ज्यादा सॉल्वर आगरा और हाथरस के परीक्षा केंद्रों में आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। इसके बाद छह और आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में धौलपुर (राजस्थान) की गौशाला विहार कालोनी निवासी रामहरि, धौलपुर के पिपहरा निवासी अनिल कुमार, कागारौल के बेरी चाहर निवासी कोमल सिंह, खेरागढ़ के चंदूपुरा बसेड़ी निवासी नीरज शर्मा, खेरागढ़ के रसूलपुर निवासी रामअवतार, शमसाबाद के गांव चंदौरा निवासी सत्यभान हैं।

रामहरि और कोमल गैंग के सरगना हैं, जबकि रामअवतार और सत्यभान परीक्षार्थी लेकर आए थे। बाकी सॉल्वर हैं। इस संबंध में डीबीएसएस खालसा इंटर कालेज के प्रिंसिपल ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

इससे पहले पुलिस पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा की दस्तावेज समीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में भी 20 से ज्यादा साल्वर और गैंग के सरगना तक पकड़े जा चुके हैं। अब टीईटी मेें भी गैंग पकड़ा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें