फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ग्रेटर नोएडा से कार लूटकर भागे बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे पर दबोचे, एक सिपाही हुआ घायल

Wed, 22 Dec 2021 11:44 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

 यमुना एक्सप्रेसवे पर कार रोकने की कोशिश में एक सिपाही घायल हो गया। उसे उपचार दिया गया। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कार लूटने के आरोपी पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के परी चौक से कार लूटकर भाग रहे बदमाशों को खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने घेर लिया। जाम में कार फंसने पर एक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

टोल प्लाजा पर नाकाबंदी

विज्ञापन

खंदौली पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते बदमाश भाग रहे हैं। इस पर खंदौली पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर दी। बदमाश टोल पर पहुंचते ही टोल बूम तोड़कर भागने लगे, जिस पर सिपाही दिनेश ने कार की चाबी खींचकर गाड़ी को रोकना चाहा। बदमाश ने कार का शीशा बंद कर दिया, जिससे  दिनेश का हाथ शीशे में फंस गया। उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। बदमाश ने कार को भगा दिया। वे यमुना एक्सप्रेसवे से उतरकर कार को आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ले गए। हाथरस की तरफ भागने लगे।

खंदौली में मारी एक्टिवा को टक्कर

खंदौली में पहुंचते ही बदमाशों ने कस्बा में एक एक्टिवा सवार में टक्कर मार दी। इस पर लोग जुट गए। बदमाशों की कार जाम में फंस गई। लोगों ने कार को घेर लिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार सहित बदमाश को पकड़ लिया। एक बदमाश भाग जाने में सफल रहा। पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर रही है।
आरोपी बदमाश हमीरपुर के

एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि होंडा अमेज कार लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी हमीरपुर का रहने वाला बता रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। कितनी और घटनाएं कर चुका है, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...

आगरा: साइबर ठगों को तलाशने बिहार और झारखंड जाएगी पुलिस टीम, वीडियो कॉल पर युवती दिखाकर बना रहे शिकार, ये हैं ठगी के तरीके
Year Ender 2021: शराब माफिया का खात्मा, अल्ताफ की मौत, तीन साल बाद चार हत्याकांडों का खौफनाक खुलासा, सुखियों में रहीं ये घटनाएं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें