फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: पत्नी की कसम दिला पिलाई शराब, लूट ले गए ई-रिक्शा, पुलिस ने पकड़ा चोरी करने वाला गिरोह

Thu, 16 Dec 2021 08:25 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

केदार नगर पार्क के पास पहुंचने पर दोनों ने उससे शराब पीने को कहा। आसिफ ने इनकार कर दिया। उसका कहना है कि इस पर एक युवक ने उसे पत्नी की कसम खिला दी। इसके बाद जबरन शराब पिला दी।
विज्ञापन
ई-रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना शाहगंज पुलिस ने घरों के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों सहित छह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बैटरी, बाइक और ई रिक्शा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर चारों को पकड़ लिया
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को पृथ्वीनाथ फाटक पर चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश पथौली जाने मार्ग पर किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने दबिश देकर चारों को पकड़ लिया। इनमें छीपीटोला निवासी अरुण कुमार नागर, तहसील कंपाउंड निवासी राहुल कुमार, जीआईसी कंपाउंड निवासी आमिर उर्फ गुल्लू और  कागारौल निवासी नीरज कुमार हैं। उनसे ई रिक्शा की तीन बैटरी और एक चार्जर बरामद किया गया।
ई-रिक्शा बरामद किया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नौ दिसंबर को नगला फकीरचंद में घर के बाहर से ई रिक्शा से बैटरी चोरी की थीं। इसके बाद दस दिसंबर को हमीद नगर गडढा में भी ई रिक्शा से चार बैटरी और चार्जर चोरी कर ली थीं। चोरी की बैटरी और चार्जर को तुलसी नगर निवासी विष्णु राठौर और करीम नगर निवासी सुरेंद्र राठौर को बेचते थे। एक बैटरी के दो हजार रुपये तक मिल जाते थे। आरोपियों के पास से तीन बैटरी, चार्जर, दो बाइक, ई रिक्शा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पत्नी की कसम दिला पिलाई शराब, लूट ले गए ई-रिक्शा
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक को सवारी बनकर बैठे लुटेरों ने पहले पत्नी की कसम दिलाकर शराब पिला दी, इसके बाद मार-पीटकर रिक्शा लूट ले गए। पीड़ित ने थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
किराये पर ई-रिक्शा चलाते हैं
दौरेठा स्थित सत्यमपुरम कालोनी निवासी आसिफ अली शाह किराये पर ई-रिक्शा चलाते हैं। दस दिसंबर को वो राजीव सिनेमा के पास खड़े थे। तभी दो लोग आए। उन्होंने केदार नगर पार्क के पास से आजमपाड़ा एक मशीन पहुंचाने को कहा। केदार नगर पार्क के पास पहुंचने पर दोनों ने उससे शराब पीने को कहा। आसिफ ने इनकार कर दिया। उसका कहना है कि इस पर एक युवक ने उसे पत्नी की कसम खिला दी। इसके बाद जबरन शराब पिला दी। नशे में होने पर उससे मारपीट की। इसके बाद रिक्शा छीनकर ले गए। उसने पुलिस को सूचना दी। उसने एसएसपी से शिकायत की। इस पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
जन विश्वास यात्रा: कान्हा की नगरी में 25 हजार की भीड़ के बीच विपक्षियों पर गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह, जानिए क्या हैं तैयारियां

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें