फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने 16 लाख की शराब पकड़ी, गन्ने के नीचे रखीं 225 पेटियां, आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 10 Jul 2021 06:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कार्यवाहक थाना प्रभारी के मुताबिक बरामद 228 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमत आबकारी विभाग ने 16 लाख रुपये बताई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने पकड़े शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात खंदौली थाना पुलिस ने 228 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। कंटेनर में गन्ने के नीचे छिपाकर लाई जा रही शराब की कीमत आबकारी विभाग ने करीब 16 लाख रुपये आंकी है। मौके से दो आरोपियों को भी पकड़ा गया। शराब हरियाणा से उत्तर प्रदेश खपाने के लिए लाई जा रही थी।  

विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी राहुल कटियार ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे से अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर जाल बिछाया। तभी नोएडा की तरफ से एक कैंटर आता दिखा। जिसमे गन्ने लदे थे। पुलिस ने कैंटर रोककर जांच की। गन्ने हटाने पर उसके नीचे 228 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने कैंटर सवार सुरजीत सिंह और हदेश सिंह निवासी चार वेल्डी, थाना विजय नगर, श्री गंगानगर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट भी बदल देते हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी के मुताबिक बरामद 228 पेटी अंग्रेजी शराब की कीमत आबकारी विभाग ने 16 लाख रुपये बताई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा अब 26 जुलाई से

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें