फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का फायदा उठाने में जुटा 'माफियातंत्र', यूरिया से मिलावटी शराब बनाते तीन पकड़े

Tue, 31 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब बनाने वाले लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन में शराब माफिया सक्रिय हो गए है। पुलिस ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा है। अगर ये मिलावटी शराब लोग पीते तो जान जोखिम में पड़ सकती थी। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार की रात एक घर से देसी शराब में यूरिया मिलाकर अंग्रेजी शराब बनाते तीन लोगों को पकड़ा जबकि एक युवक भाग निकला। मौके से खाली तथा भरी बोतलें, ढक्कन आदि सामान भी मिला है। 

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुरा में एक मकान में देसी शराब में यूरिया मिलाकर अंग्रेजी शराब बनाने की सूचना मिली थी। इस पर दबिश दी गई। छापे के दौरान पुलिस को 74 भरे, 59 खाली बीतलें, 224 ढक्कन, 560 ग्राम यूरिया, 3 पाउच इनो मिला। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र, शेर सिंह पुत्रगण भगवान सिंह निवासी हुसैनपुरा, वीरेंद्र पुत्र मुन्नालाल निवासी शमसाबाद हैं। जबकि मलखान निवासी काकरपुरा भाग निकला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें