फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गौतमबुद्ध नगर से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर ली थी रकम

Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लोगों को पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देता था। कम ब्याज दर बताने पर लोग तेयार हो जाते थे। वह उनसे रकम ले लेता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना छत्ता पुलिस ने फाइनेंस कंपनी खोलकर लोगों को लोन का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के आरोपी गगन गोस्वामी को गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है। वह अपना आफिस बंद करके फरार हो गया था। पीड़ित भटकने को मजबूर थे।

विज्ञापन

थाना छत्ता के वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि खेरिया मोड़ निवासी शाहरुख ने थाना में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि गौतमबुद्ध नगर निवासी गगन गोस्वामी और राहुल ने जीवनी मंडी क्षेत्र में फास्ट क्रेडिट सोल्यूशन के नाम से कंपनी खोली थी। वह लोगों को पांच से दस लाख रुपये का लोन सस्ती ब्याज दर पर दिलाने का आश्वासन देते थे। उन्होंने जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए थे। इन पर दिए नंबर पर कॉल करने पर लोन दिलाने का आश्वासन दिया जाता था। कमीन के रूप में आरोपी 20 से 30 हजार रुपये लेते हैं। शाहरूख से 1.25 लाख रुपये ठग लिए गए। मार्च में वो आफिस बंद करके भाग गए। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी प्रकार विक्रम सिंह, मुन्नी देवी, आशा शर्मा आदि ने भी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी। रविवार को आरोपी गगन को गौतबुद्ध नगर में दबिश देकर पकड़ लिया। उसके साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने किसी को अभी तक लोग नहीं दिलाया है। वह लोगों को पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देता था। कम ब्याज दर बताने पर लोग तेयार हो जाते थे। वह उनसे रकम ले लेता था। लोगों को एक से दो महीने का समय देता था। जब ज्यादा लोगों को ठग लिया, तब आफिस बंद करके फरार हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें