फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इंजीनियर की पत्नी की लूटी चेन, फिर पिघलाकर बना दिया सोने का टुकड़ा; कानपुर के दो लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 12:53 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पत्नी से चेन और मंगलसूत्र लूटने के आरोप में पुलिस ने कानपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूटे गए आभूषणों को पिघलाकर बेच देते थे।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में फरीदाबाद के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ललित की पत्नी की चेन और मंगलसूत्र कानपुर के दो लुटेरों ने छीनी थी। थाना, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 15.3 ग्राम पीली धातु का पिघला टुकड़ा, 40 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


ईंट मंडी रोड पर 17 अक्तूबर को ललित एक होटल में रुके थे। वह दिल्ली बिजली विभाग में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। वह अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। दोपहर तीन बजे के करीब उनकी पत्नी अर्चना अपनी बच्ची के साथ पैदल बाजार जा रही थीं। श्याम वृंदावन अपार्टमेंट के पास बाइक सवार बदमाशों ने पेंडल सहित चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरी के आधार पर 25 अक्तूबर को पथौली-बिचपुरी नहर के पास पेट्रोल पंप से आरोपियों को गिरफ्तार किया।उनकी पहचान कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी अमित गुप्ता उर्फ प्रदीप कुमार गुप्ता और कानपुर देहात के अमरपुर निवासी विजय चौहान उर्फ अमन के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों बड़े शहरों में मौका देखकर लूट और छिनैती करते हैं। महिला से छीनी चेन को पिघला कर उसके टुकड़े कर दिए। एक टुकड़ा सराफा बाजार में 52 हजार रुपये में बेचा था।
विज्ञापन


खुद ही पिघलाते थे सोना
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि अमित गुप्ता पर आगरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और लखनऊ में कुल 44 मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, चोरी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के मामले हैं। वहीं, विजय चौहान पर कुल तीन मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय ने जेल भेजा है। आरोपी वारदात के बाद चेन, मंगलसूत्र आदि को खुद ही पिघला देते थे। इसके बाद सराफ बनकर उसे बेच देते थे। आरोपियों से एक छोटा गैस सिलिंडर, एक छोटी गैस गन, एक सिलेट (जॉन पेपर) भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें