फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताइक्वांडो में आगरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 31 पदक जीते

विज्ञापन
ताइक्वांडो के पदक विजेता
विज्ञापन
आगरा। हरियाणा के सोनीपत में आयोजित प्रथम फाइटर कप खुली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न वर्गों एवं स्पर्धाओं में कुल 31 पदक आगरा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 17 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला ताइक्वांडो संघ, आगरा के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय के अनुसार आगरा के खिलाड़ियों ने 23 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय मास्टर पंकज शर्मा और संतोष कुमार सिंह ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते। प्रदीप गौर, यशस्वी गौतम, सोहंग भटनागर, एंजल सिंह और अनन्या सिंह ने दो-दो और संगीता शर्मा, गौरांशी कटारा, परी, इक्षा सत्संगी, माधव गौतम, यज्ञ अग्रवाल और वात्सल्य दीक्षित ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 3 खिलाडि़यों ने रजत और 5 ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें