फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीलीभीत में आगरा के खिलाड़ियों ने फहराया परचम

विज्ञापन
आगरा की टीम
विज्ञापन
आगरा। पीलीभीत में आगरा के खिलाड़ियों ने अपना परचम फहराया। इस जीत के बाद पांच बैडमिंटन खिलाड़ियों का नेशनल के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत में आयोजित योनेक्स सनराइज सेकंड अप स्टेट सब जूनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-15 और 17 वर्ग के 5 खिलाड़ी विजेता और पांच उपविजेता बने। विजेताओं का चयन नेशनल के लिए हुआ है। अकादमी के अविनाश चौधरी ने बताया कि अंडर-15 बालिका आयु वर्ग में डबल्स में संघमित्रा गौतम ने अग्रिम सिंह और अनुष्का सिंह को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। दिव्यांशी गौतम और श्रुति ने अंडर-17 बालिका आयु वर्ग डबल्स में पलक यादव और याना गुप्ता को हराया।
अंडर-15 बालक आयु वर्ग के डबल्स में अंकुर प्रताप सिंह और अतीक अहमद की जोड़ी ने शुभम और प्रखर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं मिक्स डबल्स में अंकुर प्रताप और सौम्या आजमगढ़ ने अनुज चावल और अरुणिमा सिंह की जोड़ी को हराया। अंडर-17 बालिका आयु वर्ग में कुहू को वॉक ओवर के चलते विजेता घोषित किया गया। अंडर-15 बालिका आयु वर्ग में कुहू उप विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल्स अंडर-17 आयु वर्ग में पलक और याना गुप्ता उपविजेता रही। शुभम सोलंकी अंडर-15 बालक वर्ग डबल्स में उपविजेता बने। अकादमी के खिलाड़ी अंकुर प्रताप सिंह, दिव्यांशी गौतम, संघमित्रा गौतम, पलक यादव का शनिवार को स्वागत किया जाएगा। अकादमी के निदेशक प्रवीण अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संगठन के सचिव राहुल पालीवाल, अध्यक्ष बीना लवानियां, विनोद सीतलानी, संरक्षक महेश नौटियाल, ट्रेजर आसिफ अली नंदी रावत, कोच अनुभव सक्सेना ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें