फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में IAS की एंट्री: नए जिलाधिकारी हैं आगरा के दामाद, इस पोस्टिंग को लेकर लोगों की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

Wed, 22 Apr 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नए डीएम मनीष बंसल के पदभार ग्रहण के बाद लोगों में खासा उत्साह दिखा और उन्हें 'शहर का दामाद' बताकर उम्मीदें जताई गईं। आईआईटी दिल्ली से शिक्षित बंसल ने पहले भी कई जिलों में प्रभावी प्रशासनिक कार्य करते हुए विकास को गति दी है।
 
विज्ञापन
डीएम मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2014 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को ताजनगरी आगरा के नए जिलाधिकारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने अमर उजाला से कहा कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लोगों के हित और सहयोग पर केंद्रित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण उसी स्तर पर होना चाहिए, जहां की वह समस्या है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी अपने स्तर की समस्या का समाधान करने में विफल रहता है या टालमटोल करता है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि आगरा में मेट्रो और अन्य विकास कार्य अत्यंत आवश्यक हैं, लेकिन विकास की कीमत पर शहर की रफ्तार को थमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, मेट्रो व अन्य विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि आम जनता को कम से कम तकलीफ हो। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गति देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने का मंत्र दिया।

शहर के दामाद से लोगों को आस
जिलाधिकारी का चार्ज संभालने के बाद मनीष बंसल से बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। बधाई देने वालों ने कहा कि पहले सिर्फ अधिकारी आते थे, अब दामाद आया है तो शहर को ज्यादा भला करेगा। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा देश ही उनका परिवार है। वह आगरा से पहले सहारनपुर और संभल में रहे और वहां समाज के हित में अपने सामर्थ्य और विवेकानुसार कार्य करते रहे।
 
विज्ञापन

बता दें, आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट मनीष के ससुर व मौजूदा समय में देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शहर के विजय नगर के रहने वाले हैं। पत्नी मेधा रूपम नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) की जिलाधिकारी हैं। बंसल अपनी कार्यशैली में तकनीकी और व्यावहारिक दृष्टिकोण के समन्वय के लिए जाने जाते हैं। आगरा से पहले वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ व उन्नाव, सीडीओ लखनऊ और नगरायुक्त मेरठ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर विकास कार्यों को गति दे चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें