फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरा युवती को करना चाह रहा बदनाम, फेसबुक पर किया ये गंदा काम

Wed, 07 Mar 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
fb crime
विज्ञापन
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की एक युवती की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो डाल दिए। उसकी शादी तय हो चुकी है। वह तनाव में आ गई। 
विज्ञापन


युवती ने एसएसपी से शिकायत की है। माना जा रहा है कि कोई सिरफिरा उसकी शादी तुड़वाना चाहता है। युवती की शादी पूर्व में किसी और युवक के साथ तय हुई थी। 

सगाई तक की रस्म हो गई थी। तब किसी कारण से रिश्ता टूट गया। अब फेसबुक पर उसी सगाई के फोटो डाले गए हैं। युवती का पूरा परिवार तनाव में आ गया है। 
विज्ञापन

फोटो युवती की ही फर्जी आईडी बनाकर डाले गए हैं। एसएसपी ने साइबर सेल को इस मामले की जांच दी है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। 

इनमें पता चला था कि परिचित लोग ही इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। इस केस में भी माना जा रहा है कि कोई करीबी है। उसके पास सगाई के फोटो हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें