पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती होने के बाद से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। आगरा में शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं हुई। शुक्रवार को शहर में 12 रुपये तक पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे थे। रविवार को पेट्रोल 95.02 रुपये और डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।
आगरा पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि तीन से पांच नवंबर तक दो बार कीमतें कम हुई हैं। तीन नवंबर को पेट्रोल के दाम 107.12 रुपये और डीजल का भाव 99.04 रुपये था। चार नवंबर को केंद्र सरकार के वैट कम करने पर पेट्रोल के दाम 101.22 रुपये और 87.22 रुपये डीजल मिला। छह नवंबर को फिर कीमतें कम हुईं और पेट्रोल शनिवार सुबह से 95.02 रुपये और डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)
तिथि पेट्रोल डीजल
चार जनवरी 83.62 74.22
चार फरवरी 85.86 77.47
चार मार्च 89.32 81.84
चार अप्रैल 88.86 81.25
चार मई 88.87 81.32
चार जून 92.07 86.06
चार जुलाई 96.69 89.76
चार अगस्त 98.96 90.27
चार सितंबर 98.57 89.26
चार अक्तूबर 99.62 91.80
तीन नवंबर 107.12 99.04
चार नवंबर 101.22 87.22
पांच नवंबर 95.43 86.93
छह नवंबर 95.02 86.53
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
रेड जोन में बरकरार आगरा: प्रदूषण बढ़ने से धुंध में छिपी ताजमहल की खूबसूरती, खतरनाक हुई हवा