फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आईपीएल सट्टे में हार गए लाखों, फिर रची 2.87 लाख की फर्जी लूट; ताजमहल की पार्किंग का मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:32 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल शिल्पग्राम पार्किंग के मैनेजर ने आईपीएल सट्टे में पैसे हारने के बाद कंपनी के 2.87 लाख रुपये की फर्जी लूट की साजिश रची। पुलिस जांच में मामला खुलने पर मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित शिल्पग्राम पार्किंग के मैनेजर ने आईपीएल सट्टे में लाखों रुपये हारने के बाद कंपनी के 2.87 लाख रुपये की फर्जी लूट की साजिश रची। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले का खुलासा करते हुए मैनेजर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक लाख रुपये और एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

यह घटना तब सामने आई जब प्राइम पार्किंग सर्विसेज के मालिक अमित विशन वर्मा ने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई। अमित ने बताया कि वह मुंबई महाराष्ट्र निवासी हैं और उनकी कंपनी ने शिल्पग्राम पार्किंग का ठेका लिया है। करन को मैनेजर बनाया गया था। तीन मई को करन को 2.87 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। उसने रुपये खाते में जमा नहीं कराए और संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इस पर उन्होंने पुलिस की मदद ली।


 

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर का निवासी करन लंबे समय से सट्टा खेल रहा था। वह कंपनी के पैसे सट्टे में हार गया और उसे यह रकम चुकानी थी। इसी वजह से उसने कंपनी के पैसे का गबन करने की साजिश रची। इसमें उसने अपने पूर्व सहकर्मी भूदेव और राहुल (दोनों निवासी मलपुरा के गांव खलऊआ) को भी शामिल किया। 4 मई को करन ने पुलिस को सूचना दी कि एडीए हाइट्स के पास दो बदमाशों ने उससे कंपनी के पैसे लूट लिए हैं। पुलिस की जांच में फर्जी लूट की हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि साजिश के तहत भूदेव और राहुल ने करन की गाड़ी रोकी। बैग छीनने का नाटक किया। यह सब करन की मिलीभगत से हुआ था। वह सट्टे में हारी रकम को कंपनी के पैसे से भरना चाहता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें