फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नगर निगम ओटीएस: समाधान की उम्मीद, ऑनलाइन न होने से बढ़ी समस्या; परेशान हो रहे करदाता

Wed, 02 Sep 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गृहकर और संपत्तिकर के पुराने बकाए के समाधान के लिए 15 अगस्त से ओटीएस योजना लागू है, लेकिन नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का विकल्प नहीं है। ऑनलाइन व्यवस्था न होने से लोग घर बैठे योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और जोनल कार्यालयों व काउंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गृहकर और संपत्तिकर के पुराने बकाए खत्म करने के लिए नगर निगमों के लिए लाई गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का फायदा नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था न होने के कारण समस्या बढ़ गई। निगम के जोनल ऑफिस और काउंटरों पर पहुंचने पर ओटीएस की रकम का ब्योरा तक उन्हें नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


15 अगस्त से प्रदेश सरकार ने सभी नगर निगमों के लिए गृहकर बकाया जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना पेश की है। 15 दिसंबर तक इसका फायदा उठाया जा सकता है। पांच साल पहले आगरा नगर निगम को 125 करोड़ रुपये का बकाया इस योजना में मिल गया था। ऐसे में इस बार भी बकाया टैक्स वसूलने के लिए इस योजना का सहारा है।

नगर निगम की वेबसाइट पर ओटीएस का विकल्प ही नहीं रखा गया, जबकि प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से इसे लागू करने के निर्देश दिए थे। ऑफलाइन तो काउंटर पर यह व्यवस्था लागू है, लेकिन लोग अपने घर बैठे ही पिछली बार की तरह ओटीएस का फायदा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


पार्षद संजय राय ने कहा कि नगर निगम की साइट पर ओटीएस का डाटा ही नहीं दिया गया है, ऐसे में स्क्रीन पर लोगों को विकल्प ही नहीं मिल पा रहा। जब तक आइकॉन नहीं रखा जाएगा, तब तक लोग इसे भरेंगे नहीं। 


नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि वेबसाइट में तकनीकी कारणों से ओटीएस का विकल्प नहीं जुड़ पाया है। यह समस्या दूर करने का प्रयास हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें