फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर विधानसभा उपचुनावः नामांकन पत्र खरीदारों ने बढ़ाईं प्रशासन की धड़कनें, दिग्गजों ने खरीदे परचे

Wed, 24 Apr 2019 07:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
उत्तर विधानसभा सीट उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर विधानसभा सीट पर 19 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को भी नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ रही। आज भी किसी पार्टी विशेष के प्रत्याशी ने परचा नहीं खरीदा। वकीलों और अन्य लोगों ने 18 नामांकन पत्र खरीदे। परचे लेने वालों की भीड़ ने प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। 
विज्ञापन

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने और खरीदने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया था। पहले दिन 20 और दूसरे दिन 20 नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि बुधवार को 18 नामांकन पत्र खरीदे गए।

इस तरह तीन दिन में कुल 58 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। हालांकि अभी तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसे दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल नहीं किए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। 16 प्रत्याशियों के मैदान में होने पर दो ईवीएम लगानी पड़ेंगी। अगर प्रत्याशी 40 तक पहुंचे तो तीन ईवीएम लगानी होंगी। 

58 प्रत्याशियों पर चार मशीनें लगाई जाएंगी। ऐसे में मतपत्रों का साइज भी काफी बढ़ा हो जाएगा। अगर प्रत्याशियों के परचे खारिज नहीं हुए तो जिला प्रशासन के लिए उत्तर विधानसभा का उपचुनाव कराना बड़ी समस्या बन जाएगा। इसको लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा भी हुई। अब नामांकन में दो दिन और बचे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें