फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेल लाइन पर ओवरब्रिज या अंडरपास की मांग तेज, सेतु निगम ने किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। आगरा-कोटा रेल मार्ग पर उत्तर मध्य रेलवे लाइन स्थित गोपऊ राजवाह नहर पटरी (कस्बा किरावली) पर रेल ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग तेज हो गई है। नगला श्योराम, नगला दलसहाय, चिरमोली, नगला झब्बा सहित दर्जनों गांवों को आगरा-जयपुर हाईवे से जोड़ने के लिए किसान नेताओं ने 1 माह पूर्व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्वे किया।
विज्ञापन


समाजसेवी डॉ. धर्मवीर चाहर ने बताया कि पुल न होने से आसपास के प्रभावित ग्रामीणों व किसानों को असुविधा हो रही है। लोगों को कच्चे रास्तों से आवागमन करने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे रोजाना अतिरिक्त समय और धन खर्च होता है। सर्वे के दौरान किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह, समाजसेवी डॉ. धर्मवीर सिंह, गंगाराम माहौर, बाबूलाल वाल्मीकि, अरमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।



वर्ष 1984 में हुए रेल हादसे में 15 लोगों की हुई थी मौत

किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह एवं जगदीश चाहर ने बताया कि वर्ष 1984 में गोपऊ राजवाह नहर की पटरी पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेलवे लाइन पार करते समय बड़ा रेल हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में जनपद मथुरा के गांव कोंथरा (गोवर्धन) निवासी ग्रामीणों की जान चली गई थी, जो तहसील किरावली के गांव नगला महानंद में गमी में शामिल होने आए थे। हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन



मौके का सर्वे कर लिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वे रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उच्चाधिकारी ही तय करेंगे कि यहां अंडरपास बनेगा या ओवरब्रिज का निर्माण हो सकेगा। - सुनील कुमार, सहायक अभियंता, उत्तर प्रदेश सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें