खेरागढ़। थाना क्षेत्र के कागारौल मार्ग पर शनिवार शाम करीब 7 बजे बिजली घर के समीप दो बाइकों की टक्कर में किशोर समेत चार घायल हो गए। दो युवकों ने एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर और एक युवक का उपचार चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
बुरहरा निवासी लकी (15) के दादा का हाल ही में निधन हुआ है। उनका रविवार को त्रयोदशी संस्कार है। लकी अपने फुफेरे भाई अंकित (20) निवासी पक्कापुरा, फतेहाबाद के साथ बाइक से बाजार सब्जी लेने जा रहा था। इसी दौरान बिजली घर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सनी (18) निवासी ग्राम नौरंगपुर थाना कागारौल और आशु (18) निवासी ग्राम मंगोली कला थाना फतेहपुर सीकरी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने आगरा के एसएन इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। वहां सनी और आशु की उपचार के दौरान मौत हो गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए कागारौल मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित रहा। संवाद