फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जहरखुरानी का शिकार ट्रक चालक हुआ लापता, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 14 Dec 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

फोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि लापता होने की जानकारी दी है। इस पर तलाश की गई थी। मगर, वो नहीं मिला। इस पर परिजन चले गए। उन्होंने गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव नगला जसोला निवासी ट्रक चालक प्रहलाद सिंह बिजलीघर पर जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसने परिजन को फोन करके इस बारे में बताया। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। तभी से वो लापता है। परिजन ने आगरा फोर्ट चौकी पर सूचना दी।
विज्ञापन

 

ये है मामला 

थाना कागारौल क्षेत्र के गांव नगला जसोला निवासी लापता ट्रक चालक प्रहलाद सिंह के भाई दीवान सिंह चाहर ने बताया कि प्रहलाद सोमवार रात जयपुर में ट्रक को खड़ा कर स्लीपर कोच बस से आगरा के लिए चला था। सुबह करीब 5 बजे साईं की तकिया में उतरने के बाद बच्चों के लिए सामान लेने बिजली घर चले गए। बिजली घर से सामान खरीदने के बाद टेंपो में बैठकर खेरिया मोड़ के लिए जा रहे थे, तभी बिजलीघर चौराहे पर टेंपो चालक मिले और उन्होंने चाय पीने के लिए कहा। उक्त लोगों ने प्रहलाद को चाय में नशे का पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। 


फोन करके दी थी जानकारी 

भाई के मुताबिक, सुबह 8:14 बजे प्रहलाद ने फोन करके यह जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि वह बिजली घर चौराहे पर पीपल के पेड़ के नीचे बैठा है। इस पर वो लोग पहुंचे, लेकिन प्रहलाद नहीं मिला। दिनभर खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पीड़ित परिजन ने पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई है। फोर्ट चौकी प्रभारी ने बताया कि लापता होने की जानकारी दी है। इस पर तलाश की गई थी। मगर, वो नहीं मिला। इस पर परिजन चले गए। उन्होंने गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें