फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 08 Mar 2024 09:01 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हर्ष फायरिंग का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर फायरिंग की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन के सामने स्टेज पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान युवक ने हर्ष फायरिंग की। जिस समय फायर किया गया, उस समय स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैैठे थे। किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया। यह वायरल हो गया। पुलिस अब फायरिंग करने वाले की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 19 सेकंड का है। वीडियो के मुताबिक, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे हैं। लोग भी खड़े हैंं। वह मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं। युवक पहले बंदूक को लोड करता है। इसके बाद हवा में फायर कर देता है। इस वीडियो को जिद्दी यादव 1111 नामक आईडी से शेयर किया जाता है। बृहस्पतिवार को वीडियो की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। इसकी जांच की जा रही है।

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वीडियो रोहता स्थित कृष्णा कुंज काॅलोनी का बताया गया है। फायरिंग करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बंदूक का लाइसेंस निरस्तीकरण करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें