फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना स्नान कर रहे किसान का 1.30 लाख रुपये समेत पैंट गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। घोड़ी बेच कर शनिवार को बटेश्वर के घाट पर यमुना नदी में स्नान कर रहे किसान की 1.30 ला रुपये समेत पैंट गायब हो गई। किसान ने मेला पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। भिंड के चत्थर गांव के सुनील तोमर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शनिवार को 1.30 लाख रुपये में घोड़ी बेची थी। पैंट की जेब में एक लाख 30 हजार 500 रुपये रखे थे। घोड़ी बेचने के बाद बटेश्वर के घाट पर कपड़े उतार कर रख दिए। यमुना नदी में स्नान करने लगा। स्नान के बाद लौट कर देखा तो घाट पर रुपयों समेत पैंट नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें