जगनेर। कस्बे के सरेंधी चौराहे पर शनिवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में छात्रों समेत तीन लोग घायल हो गए। जगनेर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी चंद्रशेखर (19) और सचिन (19) शनिवार की दोपहर बाइक से सुरेश चंद्र सिंघल डिग्री कॉलेज फीस भरने जा रहे थे। सरेंधी चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रशेखर, सचिन और दूसरी बाइक सवार मिट्ठन (32) निवासी नगला मकरान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जगनेर सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद