अछनेरा। थाना क्षेत्र के कस्बा रायभा में विगत बृहस्पतिवार की रात परचून की दुकान में हुई चोरी के मामले में 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। पीडित व्यापारी मनोज गोयल की अछनेरा-रायभा मार्ग पर थोक की परचून की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि बुधवार शाम को प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर गया था। अगले दिन आया तो शटर टूटी हुई थी।
दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखने पर पता चला कि चोरों ने बांस-बल्ली और लोहे के औजरों से शटर तोड़कर नकदी और करीब 5 रुपये की कीमत का सामान की चोरी कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों की मांग पर चोरी का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि सीसीटीवी में चोरों के चेहरे भी दिख रहे हैं बावजूद इसके पुलिस ने अभी तक किसी भी व्यक्ति को पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया है। व्यापारियों ने चोरी का जल्द खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से व्यापारियों में भय है, अब व्यापारी रातों में खुद जागकर अपनी दुकानों की देखरेख कर रहे हैं। अपराध निरीक्षक का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद