पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नानी के साथ जा रही एक महिला से बाइक सवारों द्वारा पर्स छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित सर्वेश निषाद निवासी तेज सिंह का पुरा, थाना राजाखेड़ा (राजस्थान) ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी नानी के साथ फतेहाबाद की ओर जा रही थी। पिनाहट-अरनोटा मार्ग पर बाइक सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। उसका पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये और एक मंगलसूत्र रखा था। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता ने थाना पिनाहट पहुंचकर तहरीर दी। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में संबंधित लोग महिला के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। संवाद