सैंया। थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में सुबह एक व्यक्ति को सर्प ने डंस लिया। सूचना मिलते ही परिजन पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैंया लेकर पहुंचे। गांव रजपुरा निवासी मनोहर सिंह उर्फ कल्ली (55) को सुबह 7 बजे अचानक सर्प ने डंस लिया। खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में पीड़ित को सीएचसी सैंया लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल एसएन हॉस्पिटल आगरा के लिए रैफर कर दिया।