जींस-टॉप पहनकर पहुंची बहू, ससुराल में हंगामा
मलपुरा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ससुराल में जींस-टॉप पहनकर चली गई। यह देख गांव के लोग दंग रह गए। घर पहुंचने पर सास ने बहू को समझाया। शाम को जब पति काम से लौटा तो पड़ोस के लोग उसकी पत्नी का मजाक बनाने लगे। इस पर उसने पत्नी से मारपीट की। 2 महीने से पत्नी मायके में रह रही थी। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। पत्नी ने ससुराल में जींस-टॉप पहनने से मना कर दिया। पति ने भी पत्नी पर हाथ नहीं उठाने की कसम खाई। इस पर दोनों में समझौता हो गया।