फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना तलाक दूसरी शादी की तैयारी में पति, 5 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। शादी के बाद से 2 लाख रुपये और कार की मांग के कारण उत्पीड़न झेल रही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने और बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने की तैयारी का मामला सामने आया है। पुलिस के सामने राजीनामा के बाद भी ससुरालियों के दुस्साहस पर अपर पुलिस आयुक्त से मिली विवाहिता ने अपनी वेदना सुनाई है।
विज्ञापन


25 मई 2022 को जैतपुर के नयेपुरा गांव के दीप सिंह की शादी सुरपुरा भिंड के रमा गांव की उमा भारती के साथ हुई थी। दहेज में 2 लाख रुपये एवं कार की मांग को लेकर ससुराली उत्पीड़न कर रहे थे। 19 जून 2025 को पति दीप सिंह, ससुर चौहान सिंह, सास राजबेटी, ननद पुर्विना देवी और मुकेश कुमार ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत जैतपुर एवं महिला थाने में की गई थी। पुलिस के दबाव में पति साथ रखने को तैयार हुआ और 21 अगस्त 2025 को राजीनामा कर दूसरे दिन ससुर ने ले जाने का वादा किया था, लेकिन वह वादे से मुकर गया। पीड़िता वर्तमान में 3 साल की बेटी नित्या के साथ बीमार पिता पर रह रही है।
अब बिना तलाक लिए ही पति दूसरी शादी कर रहा है। पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी अभिषेक अग्रवाल को दिए प्रार्थना पत्र में दूसरी शादी रोके जाने एवं कठोर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। अपर पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप पर जैतपुर पुलिस ने 5 ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पूर्वी को दिए प्रार्थना पत्र पर जैतपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (बाह)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें