फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में रविवार को सुबह मेड़ पर खड़े पेड़ को काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय जांच के लिए सीएचसी सैंया भेजा। समाचार लिखे जाने तक किसी की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीण बंटी और सतीश चंदेला के खेत सटे हुए हैं जिनकी मेड़ पर एक नीम का पेड़ लगा हुआ है। रविवार को सतीश पक्ष के लोग पेड़ को काटने लगे। सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग खेत पर पहुंच गए और विरोध किया। इसके बाद गाली-गलाैज और लाठी-डंडे व लोहे की सरिया से एक-दूसरे को पीटने लगे। इस दौरान बंटी ,अजीत, अशोक, सौरव, सुरेंद्र सिंह, बच्चू सिंह और दूसरे पक्ष के सतीश चंदेला, रवि, सूरज व श्यामदास घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें