राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में संविधान दिवस पर छात्र छात्राओ शपथ दिलाते हुए प्राध्
फतेहाबाद। बाह–फतेहाबाद मार्ग पर बुधवार को खंडेर के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। नसीरपुर सुंदरपुरा, जिला फिरोजाबाद के रहने वाले बबलू व टिंकू बाइक से फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया, जहां से परिजन उन्हें अन्य अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।