जगनेर। बगैर मान्यता के कई वर्षों से संचालित हो रहे एबेनेजर इंग्लिश मीडियम स्कूल को खंड शिक्षा अधिकारी ने बंद करा दिया था। छह दिन बाद ही स्कूल फिर से खुल गया। बुधवार को विद्यालय प्रबंधन ने स्कूल ग्रुप के माध्यम से संदेश भेजकर अभिभावकों से अपील की और बताया कि विद्यालय 26 नवंबर को सुबह 9 बजे से खुल जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचकर पूरी जानकारी ली जाएगी। यदि स्कूल खुला मिला, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद