किरावली। थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार को साढ़े तीन बजे के लगभग डाबली मोड़ पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी किरावली लाया गया। घायल वीरपाल (35) निवासी अंडवारा गडमौहवा (झुंझुनू सिगारो) अपनी दो बेटियों बबिता और सविता के साथ बाइक से आगरा जा रहे थे। डाबली मोड़ पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दूसरी बाइक के सवार राजकुमार (17) पुत्र खजानसिंह निवासी डाबली, किरावली भी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सीएचसी किरावली डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।