खेरागढ़। ग्राम पहाड़ी में शुक्रवार को राजस्व और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी झोपड़ी को जेसीबी से हटवाकर कब्जा हटाया। शिकायतकर्ता शिवम अस्थाना की शिकायत पर नायब तहसीलदार बबलेश कुमार एवं पीडब्ल्यूडी से सहायक अभियंता दीपिका राघव के नेतृत्व में टीम कार्रवाई करने पहुँची थी। इस दौरान झोपड़ी स्वामी और परिजन की ओर से कार्रवाई का कड़ा विरोध किया गया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की। संवाद