फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गलत दिशा से आए ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। थाना फतेहपुर सीकरी के गांव दुल्हारा निवासी राजेंद्र (55) आगरा होमगार्ड में ड्यूटी करते हैं। वह सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। आगरा-जयपुर हाइवे पर स्थित भगवान पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल लेकर जैसे ही वह बाहर निकले, तभी विपरीत दिशा से आए एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किरावली लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं, किरावली-सांथा मार्ग पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किरावली लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में एक घायल की पहचान 15 वर्षीय सौरभ निवासी नगला कोरई के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल युवक का नाम तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है, वह ग्राम सांथा का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें