इरादतनगर। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित गांव मुबारकपुर के समीप मंगलवार दोपहर बाइक सवार दंपती की बाइक को पीछे से आ रहे क्रशर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल महिला सीमा देवी (40) पत्नी भूप सिंह निवासी गांव नगला इनामी थाना सैंया को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दंपती बाइक से आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक एसएचओ इरादतनगर रामकिशोर ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।