फतेहपुर सीकरी। देर रात्रि जयपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे जयपुर हाईवे पर पाली निवासी बेताल (30) अपने साथी संतोष (35) के साथ बाइक से घर जा रहा था। पीछे से आ रही तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बेताल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।