फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना सैंया के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सैंया की बघेल बस्ती निवासी थान सिंह उर्फ थाना (46) सैंया से जाजऊ टोल की ओर जा रहा था। तभी ग्वालियर हाईवे स्थित थाना सैंया के पास कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक चालक को घसीटता हुआ ले गया l चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र शेट्टी (15) व छोटा पुत्र संजीव (10) है। मृतक की पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि 19 अक्तूबर को भतीजे याद राम की मथुरा में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। थाना सिंह की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें