बाह। घर से अपने चाचा के साथ ससुराल के लिए निकले युवक को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक से गिरे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बलरई इटावा के बहोरीपुर गांव के शिव प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नीरज व्यास अपने चाचा दीपचन्द के साथ बाइक से अपनी ससुराल गढ़वार जा रहा था। कचौराघाट टंकी के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से गिर कर नीरज व्यास एवं दूसरी बाइक पर सवार अनुज घायल हो गये। घायलों को जैतपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई भेज दिया। जहां पर नीरज व्यास की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया एवं उसके पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।