फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र रायभा टोल के समीप रुनकता से गांव झब्बा नगला जा रहे तीन लोग शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल के पास महुअर की तरफ जाते समय एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधा और शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। फरार ट्रक की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हादसों पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें