फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटे को अपनाने के बदले धर्म परिवर्तन की शर्त, महिला ने पति और ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 11 Jul 2026 11:54 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, धमकी और बेटे को अपनाने के बदले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक महिला ने अपने पति और परिजन पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा बच्चे को अपनाने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सराय चूहर निवासी रेखा पुत्री बाबूलाल ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि जब भी वह अपने मकान पर कब्जा लेने जाती है, तब गुलशेर, उसकी मां नन्नो, बहन मैनाज तथा अन्य सहयोगी उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि गुलशेर पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद वह लगातार उसे परेशान कर रहा है।


महिला का कहना है कि वह अपने बेटे की शिक्षा के लिए आधार कार्ड बनवाना चाहती है, लेकिन गुलशेर बच्चे को अपना नाम देने और सत्यापन करने के बदले धर्म परिवर्तन की शर्त रख रहा है। इसके चलते बच्चे के दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे हैं। महिला ने शिकायत में यह भी बताया कि उसने 23 मई 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आश्वासन देकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। पुलिस ने आरोपी गुलशेर उसकी मां एवं बहन के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। आरोपी गुलशेर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें