फतेहपुर सीकरी। कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक माह पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है।
पीड़िता ने आरोपी रविंद्र कुमार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आरोपी आते जाते समय उसका पीछा करता था। एक दिन वह शौंच के लिए खेत पर जा रही थी। आरोपी ने रास्ते में पकड़ कर उससे दुष्कर्म किया। मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता इससे पहले दो बार तहरीर दे चुकी है, तब दोनों पक्षों में समझाैता हो गया। अब तीसरी बार दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद