फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डाकघर में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, दो रजिस्टर्ड डाक फाड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल के बैमन में हमलावरों ने सरकारी कार्य में डाला व्यवधान, नामजद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


कागारौल। थाना क्षेत्र के ग्राम बैमन स्थित शाखा डाकघर में बुधवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ लोगों ने डाकघर में घुसकर कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दो रजिस्टर्ड डाक छीनकर फाड़ दीं।
विज्ञापन

शाखा डाकपाल देव सिंह निवासी गांव कबूलपुर, जिला रोहतक ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बैमन शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर तैनात हैं। बुधवार दोपहर को तकरीबन 12:40 बजे नरेंद्र, निर्भिक तथा कुछ अन्य व्यक्ति डाकघर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उनके और सहायक शाखा डाकपाल करनदीप सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सरकारी कार्य में बाधा डालने और दस्तावेज नष्ट करने के मामले की गहन जांच की जा रही है।

— थाना प्रभारी, कागारौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें