फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा मे सुदामा चरित्र का हुआ वर्णन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र गांव जगतुपुरा के पास घुरा (खाद) से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे आगरा रेफर कर दिया। शमशाबाद क्षेत्र के गांव टोला रेलवे स्टेशन पास रहने वाला नरेश मंगलवार की शाम राजखेड़ा मार्ग पडुआपुरा गांव की तरफ से घुरा (खाद) ट्रैक्टर की ट्राली में भरकर शमशाबाद ले जा रहा था। तभी जगतूपूरा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी जिससे चालक नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां से घायल युवक को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें